नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का क्रेज बढ़ता ही जा रही है. हाल ही में, सोनी पिक्चर्स के भारत के बाहर इस एपिक फिल्म के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी लेने के बाद से फिल्म की चर्चा और ज्यादा हो रही है. वहीं अब खबरे हैं कि ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स के लिए टी-सीरीज ने मोटी डील की है.
टी सीरीज ने मोटी रकम में खरीदे ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि कई बड़े म्यूजिक लेबल ‘रामायण’ के ऑडियो राइट्स को हासिल करने की होड़ में थे. हालांकि, आखिरकार टी-सीरीज अपने ऑफ़र के साथ यह डील पक्की करने में कामयाब रही है. रिपोर्ट के मुताबिक टी सीरीज के एक क्लोज एसोसिएट ने कन्फर्म किया है, “टी सीरीज ने ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं. भूषण कुमार और टी- सीरीज की सीनियर लीडरशिप को फिल्म के साउंडट्रैक की कामयाबी पर पूरा भरोसा है.”
कितने करोड़ में हुई डील?
रिपोर्ट के मुताबिक एसोसिएट ने आगे बताया, “इस डील के तहत, टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स के लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस पेमेंट किया है., इस रकम में ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स का म्यूजिक शामिल है.” रिपोर्ट की मानें तो एसोसिएट ने यह भी साफ किया है कि 75 करोड़ रुपये का पेमेंट एक रिफंडेबल एडवांस अरेंजमेंट का हिस्सा है. इसी के साथ बता दें कि ये डील किसी भारतीय म्यूजिक कंपनी द्वारा की गई सबसे बड़ी म्यूजिक-राइट्स एग्रीमेंट्स में से एक है.
‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. इसे ‘दंगल’ (2016) फेम नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने कंपोज किया है. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा.
